महिला गृह उद्योग हेतु पंजीकरण फार्म की डाटा एंट्री एवं हार्ड कॉपी जमा करने के संबंध में
शांति ग्रामीण विकास ट्रस्ट समिति
मुख्यालय: सिरसिया कमरगामा, सिंगेश्वर, मधेपुरा, बिहार
विशेष सूचना
दिनांक: [08 मई 2025]
विषय: महिला गृह उद्योग हेतु पंजीकरण फार्म की डाटा एंट्री एवं हार्ड कॉपी जमा करने के संबंध में
बिहार राज्य के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक को सूचित किया जाता है कि नारी शक्ति केंद्र – आजीविका परियोजना अंतर्गत महिला गृह उद्योग के लिए जिन महिलाओं के पंजीकरण फॉर्म आपने कलेक्ट किए हैं या प्राप्त किए हैं, उनकी डाटा एंट्री कार्य शीघ्रातिशीघ्र नीचे दिए गए लिंक पर पूर्ण करें:
[ https://forms.gle/3HnXkrNkUzszWttT6 ]
साथ ही, इन पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी कार्यालय में 18 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त फॉर्म पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
निर्देश:
प्रत्येक फॉर्म की जानकारी स्पष्ट एवं सटीक रूप से भरी जाए।
हार्ड कॉपी पर संबंधित परियोजना प्रबंधक की हस्ताक्षर एवं मुहर होनी चाहिए।
एक साथ बंडल में व्यवस्थित कर कार्यालय को सुपुर्द करें।
यह कार्य अत्यंत आवश्यक एवं प्राथमिकता में है, अतः समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
City -
MADHEPURA/DUMKA
Venue -
BIHAR/JHARKHAND
Start Date -
May 18, 2025 at 5:00 PM
End Date -
May 8, 2025 at 8:01 AM
